{"_id":"607f093d8ebc3e8d927d4ab0","slug":"parents-were-handed-over-to-six-teenagers-offenders-in-budgam-after-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस की इस पहल ने लौटाई खुशियां, छह किशोरों को गलत रास्ते पर जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस की इस पहल ने लौटाई खुशियां, छह किशोरों को गलत रास्ते पर जाने से रोका
Tue, 20 Apr 2021 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भटके हुए छह किशोरों की काउंसलिंग कर उनके परिजनों को सौंपा गया। जिले के एसएसपी ताहिर सलीम ने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने की अपील की ताकि वह गलत रास्ते पर न जाएं। इस दौरान मनोरोग विशेषज्ञ इंशा हसन, एसडीपीओ फय्याज गिलानी, डीओ पुलिस पोस्ट हुमहामा विलायत हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी किशोरों की काउंसलिंग की गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वो कुछ शरारती तत्वों द्वारा हिंसा में लिप्त होने, हैदरपोरा क्षेत्र में उपद्रव करने, कानून व्यवस्था और शांति भंग करने के लिए उकसाए गए थे। अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी के अभिभावकों को बुलाया गया। उन्हें सलाह दी गई कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें। बच्चे अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोरोना ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड: जम्मू-कश्मीर में पहली बार मिले इतने संक्रमित, रिकवरी दर गिरी