{"_id":"607f0cb18ebc3ed1e964339f","slug":"pakistan-returned-jammu-and-kashmir-boy-who-reached-pok-by-crossing-border-by-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गलती से सीमा पार कर पीओके पहुंचे युवक को पाकिस्तान ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गलती से सीमा पार कर पीओके पहुंचे युवक को पाकिस्तान ने लौटाया
Wed, 21 Apr 2021 12:03 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:03 AM IST
सार
- पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा युवक को कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करनाह में टीटवाल क्रासिंग पॉइंट पर स्थित पुल के रास्ते वापस भेजा गया
विज्ञापन
LOC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके का 18 वर्षीय मोहम्मद सैयद पिछले साल सितंबर महीने में एलओसी के उस पार पीओके में गलती से दाखिल हो गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और सेना की कोशिशों के चलते मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा युवक को कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करनाह में टीटवाल क्रासिंग पॉइंट पर स्थित पुल के रास्ते वापस भेजा गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे भारतीय सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों को युवक को सौंपा गया। इस दौरान उसे मिठाइयां भी दी गई थीं। अधिकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि एलओसी पर सख्ती के कारण ऐसी घटनाओं में काफी कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। बता दें कि गलती से सीमा पार कर आए ऐसे ही एक युवक को भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना के हवाले किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर
ये भी पढ़ें- कोरोना ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड: जम्मू-कश्मीर में पहली बार मिले इतने संक्रमित, रिकवरी दर गिरी