फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah said that youth are getting away from mainstream in Kashmir

J&K: उमर अब्दुल्ला ने कहा कश्मीर में मुख्यधारा से दूर हो रहे हैं युवा

Fri, 23 Mar 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
 Omar Abdullah said that youth are getting away from mainstream in Kashmir
omar abdullah - फोटो : FILE PHOTO

नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार के राजनीतिक लाभ की नीतियों की बदौलत स्थानीय युवा मुख्यधारा से दूर जा रहा है। निराशा की भावना को आशा और शांति में बदलने की जरूरत है। असहिष्णुता, शक्ति और भाईभतीजावाद को बढ़ावा दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीरवाह में चार तहसील हैं, लिहाजा इसे जिले का दर्जा मिलना चाहिए। सरकार जम्मू से बाहर एडीसी बिठा रही है, उसी की तर्ज पर बीरवाह में भी एडीसी कार्यालय खोला जाए। नासरपोरा, बीरवाह (कश्मीर) में वीरवार को पार्टी के एक अधिवेशन में पहुंचे उमर ने कहा कि राज्य में निराशा की जबरदस्त भावना को वर्तमान राजनीकिर वैक्यूम से बाहर लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


सरकार की गलत नीतियों से युवा यूटर्न लेकर गन कल्चर को अपना रहे हैं। पिछले तीन साल में राज्य में उथल पुथल और अराजकता से खासतौर पर कश्मीर के युवा प्रभावित हुए हैं। भाजपा के हाथों पीडीपी बिक चुकी है। वर्ष 2014 में चुनावों के दौरान किए वादों पर पीडीपी खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलओसी और आईबी पर लगातार खराब हालात से पाक गोलाबारी में निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। पीडीपी नेता भारत-पाक में शांति के लिए श्रेय लेने की होड़ में रहते हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात विपरीत हैं। उन्होंने नई दिल्ली और इस्लामाबाद और आंतरिक स्तर पर नई दिल्ली व कश्मीर के हितधारकों के बीच वार्ता करवाने का वादा किया था।


लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन में यह संवाद कहां पर है। जम्मू में एक सीनियर डाक्टर के फेसबुक पर जीएमसी जम्मू की सच्चाई बयां करने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। सरकार से एसआरओ 202 को हटाने के लिए कहा गया है। बेरोजगारों के उत्थान के लिए सरकार से पास कोई नीति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed