{"_id":"5c62130fbdec222ee073791c","slug":"ntpc-will-cut-the-power-due-bill-pending-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में 18 की आधी रात से होगा बिजली संकट, बकाया भुगतान न होने पर एनटीपीसी करेगा कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में 18 की आधी रात से होगा बिजली संकट, बकाया भुगतान न होने पर एनटीपीसी करेगा कटौती
Tue, 12 Feb 2019 05:57 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 12 Feb 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) 18 फरवरी मध्य रात से जम्मू कश्मीर राज्य को 939.03 मेगावाट बिजली उपलब्ध नहीं करवाएगा। 1626 करोड़ के बकाये का भुगतान राज्य की तरफ से नहीं किए जाने पर एनटीपीसी ने बिजली कटौती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
एनटीपीसी ने जम्मू कश्मीर राज्य सरकार को जारी नोटिस में बताया हैं कि पिछले साठ दिनों से कंपनी का 1626 करोड़ के बकाये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग की निर्देशावली के अनुसार बकाये का भुगतान न होने पर कंपनी डिफाल्टर राज्यों की बिजली में कटौती कर सकती है।
विज्ञापन
नोटिस के अनुसार जम्मू कश्मीर राज्य में एनटीपीसी के दादरी, कोलडम, फरक्का, औरैया, रिहंद और ऊंचाहार प्लांट से होने वाली 939.03 मेगावाट बिजली की सप्लाई 18 फरवरी मध्य रात्रि से नहीं की जाएगी। ऐसे में 18 फरवरी मध्य रात्रि से जम्मू कश्मीर में बिजली का संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
राज्य में वैसे भी बिजली की मांग 2700 मेगावाट के पार जा चुकी है। राज्य के अपनी बिजली स्त्रोतों व बिजली खरीद कर भी राज्य सरकार 1700 से 1800 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध करवा पा रही है। ऐसे में एनटीपीसी के 18 फरवरी से बिजली कटौती करने की चेतावनी के बाद रियासत में बिजली संकट जैसे हालात उत्पन्न होने के आसार बन गए हैं।