{"_id":"6a8f506d293e03b4a60ad49b","slug":"patients-facing-inconvenience-due-to-illegal-parking-at-the-district-hospital-samba-news-c-289-1-sjam1009-114320-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिला अस्पताल में अवैध पार्किंग से मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिला अस्पताल में अवैध पार्किंग से मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस निकालने को भी नहीं बचती जगह, आपातकालीन केस आने पर दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा।
जिला अस्पताल सांबा में अव्यवस्थित और अवैध पार्किंग मरीजों तथा एम्बुलेंस सेवाओं के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। अस्पताल परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण मरीजों और उनके परिजनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई बार मरीजों को लेकर आने या रेफर करने वाली एम्बुलेंस को भी लंबे समय तक रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी दर्शन लाल, विजय कुमार,राज कुमार का कहना है कि कई लोग अपने वाहन अस्पताल परिसर में खड़े कर बाजार चले जाते हैं या अन्य काम से निकल जाते हैं। वहीं कुछ वाहन चालक अस्पताल परिसर को शॉर्टकट मार्ग के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जिससे परिसर में अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार वाहन बीच रास्ते में खड़े होने से एम्बुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल के निकट एक व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित किया जाए, ताकि अस्पताल परिसर में अवैध पार्किंग पर रोक लग सके। साथ ही अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई है, जिससे मरीजों और एम्बुलेंस को समय पर निर्बाध आवागमन मिल सके।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
वाक्स,
जिला अस्पताल में पुलिस जवान को तैनात किया गया है। नई इमारत के नीचे स्टाफ की पार्किंग है, मरीजों की संख्या के बढ़ने के साथ वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।
डॉ मोहिंदर कुमार,
अधीक्षक,जिला अस्पताल सांबा।