{"_id":"6a8f5151e36b202ec2032731","slug":"mobile-phone-and-chain-snatched-after-spraying-substance-into-young-mans-eyes-samba-news-c-427-1-ja21010-154-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवक की आंखों में स्प्रे कर मोबाइल और चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवक की आंखों में स्प्रे कर मोबाइल और चेन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवारों ने की नए तरीके से लूटपाट
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। नगर के तेली बस्ती क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की आंखों में स्प्रे डालकर लूटपाट की घटना सामने आई। पीड़ित साहिल निराला ने बताया कि वह लगभग रात नौ बजे अपनी मां के साथ मुख्य बाजार की ओर अंडरपास से गुजर रहा था, तभी दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। आरोपियों ने साहिल की आंखों में अचानक स्प्रे छिड़क दिया और उसे अचेत कर मोबाइल व चांदी की चेन छीनकर भाग गए।
साहिल के अनुसार भीड़-भाड़ और अंधकार का फायदा उठाकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। लगभग एक घंटे बाद होश आने पर साहिल ने देखा कि वह अपने घर पर लेटा हुआ है। अगले दिन सुबह पीड़ित ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करवाई शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है।
स्थानीय निवासी और व्यापारियों ने बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। वे बता रहे हैं कि हाल के सप्ताह में बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में लूट-पाट के मामलों में इजाफा हुआ है। कभी तेजधार हथियारों का प्रयोग, कभी नकाबपोश द्वारा चोरी और अब आंखों में स्प्रे डालकर लूट की नई विधि दिखाई दे रही है। नागरिकों ने पुलिस से त्वरित और कड़ी कार्रवाई, क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा सीसीटीवी निगरानी स्थापित करने की अपील की है।