{"_id":"6605e62ca89629f79e055334","slug":"nrityashree-deepak-dutta-honored-with-shiv-shakti-samman-jammu-news-c-385-1-ja21001-103073-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नृत्यश्री दीपक दत्ता शिव शक्ति सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नृत्यश्री दीपक दत्ता शिव शक्ति सम्मान से सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाराजा हरि सिंह फाउंडेशन ने हरि पैलेस जम्मू द्वारा संचालित परफॉर्मर्स ग्रुप के सहयोग से वीरवार को रॉयल रिट्रीट हरि पैलेस के हॉल में शिव और शक्ति का उत्सव उमंग का आयोजन धूमधाम से किया। इस अवसर पर महाराजा हरि सिंह फाउंडेशन की अध्यक्ष कुंवरानी रितु सिंह मुख्य अतिथि थीं, जबकि द परफॉर्मर्स ग्रुप की अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ ऊर्जा सिंह सम्मानित अतिथि थीं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को उनके कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य प्रतिपादक नृत्यश्री दीपक दत्ता ने आत्मा और शक्ति का चित्रण करते हुए अर्धनारीश्वर को समर्पित शिव शक्ति द अवतार प्रस्तुत किया। प्रदर्शन कला, नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नृत्यश्री दीपक दत्ता को शिव शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार रितु सिंह ने दिया। उन्होंने नृत्यश्री दीपक दत्ता के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें डुग्गर देस के दुर्लभ रत्न के रूप में घोषित किया। इस मौके पर पद्मश्री मोहन सिंह सलाथिया, प्रदीप दत्ता और इंस्पेक्टर आरती ठाकुर मौजूद रहे।