{"_id":"663f8de51ffaa8fc400d782d","slug":"nia-raided-six-places-in-jammu-division-in-pakistan-supported-terrorist-conspiracy-case-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी साजिश: एनआईए ने जम्मू संभाग में छह जगह मारे छापे, डिजिटल उपकरण, दस्तावेज सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी साजिश: एनआईए ने जम्मू संभाग में छह जगह मारे छापे, डिजिटल उपकरण, दस्तावेज सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त
Sat, 11 May 2024 08:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 11 May 2024 08:56 PM IST
सार
जम्मू संभाग में आतंकवादी गतिविधियों को फैलाने की पाकिस्तान समर्थित साजिश पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू संभाग के डोडा, रामबन, किश्तवाड़ सहित छह स्थानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
एनआईए की टीमों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनकी शाखाओं की ओर से स्टिकी बम, आईईडी और छोटे हथियारों से आतंकी गतिविधियां बढ़ाने से संबंधित मामले में छापे मारे हैं। टीमों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल-बद्र, अल-कायदा से जुड़े हाइब्रिड आतंकवादियों, ओजीडब्ल्यू, नवगठित शाखा और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सहयोगियों से जुड़े लोगों के यहां तलाशी ली। इस दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
एनआईए ने 21 जून 2022 को इन संगठनों की ओर से संचालित आतंकी नेटवर्क के साथ-साथ द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर (यूएलएफ जेएंडके) मुजाहिदीन गजवत उल-हिंद (एमजीएच), जम्मू और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (जेकेएफएफ), कश्मीर टाइगर्स, पीएएएफ और अन्य नए आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए स्वत: संज्ञान मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के तहत एनआईए हाल के महीनों में विभिन्न स्थानों पर छापे मार रही है। शनिवार को की गई कार्रवाई का उद्देश्य जम्मू संभाग में आतंकी नेटवर्क को खत्म करना और स्थानीय युवाओं को इससे जुड़ने से रोकना था।