{"_id":"e4ae5c235ec1fecc5ed1da7997f09091","slug":"news-story-on-jammu-kashmir-new-chief-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती के आने पर होगा नये मुख्य सचिव का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती के आने पर होगा नये मुख्य सचिव का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के राज्य से बाहर होने के कारण मुख्य सचिव के मसले पर फैसला फिलहाल नहीं हो सका है। उनके लौटने पर ही नए मुख्य सचिव के संबंध में कोई निर्णय हो पाएगा। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि खांडे की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की पेशकश करते हुए पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने 31 अगस्त तक काम पर आने को कहा था। इसलिए माना जा रहा था कि 31 अगस्त की शाम तक मुख्य सचिव के नाम की घोषणा हो जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री के न होने से यह मसला लटक गया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए कैबिनेट की बैठक बुलानी होगी। इसमें कुछ वक्त लगेगा तब तक कार्यकारी मुख्य सचिव की नियुक्ति की जाएगी। सुपर सीनियर आईएएस बीआर शर्मा और अरुण कुमार इस पद के प्रबलतम दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही खुर्शीद ए गनई के नाम की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि वे शर्मा से वरिष्ठ अफसर हैं। सूत्रों का कहना है कि पिछली कैबिनेट की बैठक में खांडे के अनुपस्थित रहने पर शर्मा ने यह जिम्मेदारी निभाई थी। इस वजह से माना जा रहा है कि उनके उत्तराधिकारी के रूप में बीआर शर्मा को नियुक्त किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि खांडे उनकी अनुपस्थिति में कैबिनेट बैठक किए जाने से नाराज थे। इसके साथ ही एक अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर भी उनकी अनबन चल रही थी। पीएससी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए सर्टिफिकेट देने के मामले में भी उन्होंने विरोध जताया था।