फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navratri, devotee, religious

Jammu News: पहला नवरात्र- शक्ति की भक्ति का शंखनाद... घटस्थापना के बाद मंदिरों में भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
navratri, devotee, religious
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। रंग-बिरंगे फूल व गुब्बारों से सजे मंदिर, भक्तों की लंबी कतार, जय माता के जयघोष और घंटियों की गूंज... ऐसा नजारा रविवार को शहर के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर, कोल कंडाेली मंदिर, सर्व शक्ति चंडी माता, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रहा। मौका था मां दुर्गा के नवरात्र के पहले दिन का।
शक्ति की भक्ति के पर्व का तड़के ही शंखनाद उत्साह और उमंग के साथ हुआ। लोगों ने पहले घरों में घटस्थापना की, फिर सपरिवार महामाई के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। साख लगाने का शुभ समय 10:25 बजे के बाद पूरे दिन रहा। ऐसे में दोपहर 12 बजे तक मंदिरों में दर्शन के लिए कतारें लग गईं। बावे वाली माता मंदिर में तो तड़के चार बजे से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। मुख्य प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक दिनभर आधा किमी कतार लग रही। लाइनों में भक्त भजन-कीर्तन के साथ आगे बढ़ते चलते रहे। प्रसाद तो कोई चुनरी लिए दर्शन के लिए बेताब दिखा। मंदिर की सजावट आकर्षण का केंद्र बनी रही। भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह पर स्वयंसेवकों की तैनाती की थी। परिसर में लंगर की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

कोल कंडोली में उमंग का संगम
शहर से 15 किमी दूर नगरोटा में कोल कंडोली माता मंदिर में दस दिवसीय मेले का आगाज हो गया। दुल्हन की तरह सजे मंदिर में पहले नवरात्र पर दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। तड़के चार बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो रात दस बजे तक चलता रहा। दर्शन में परेशानी न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया था। मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की अखंड ज्योति जलाई
पक्का डंगा स्थित सर्व शक्ति चंडी माता मंदिर में रंग-बिरंगे फूल आस्था की महक बिखर रहे हैं। पहले नवरात्र पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह स्नान और शृंगार हुआ। आठ बजे अखंड ज्योति जलाई गई। वहीं, नगरोटा के दमी में सर्वशक्ति चंडी माता मंदिर में सुबह दस बजे अखंड ज्योति जलाई गई।

भजन संध्या से माहौल भक्तिमय
गांधीनगर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवरात्र का आगाज धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। सुबह पूजा-अर्चना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त हुंचे। शाम को भजन संध्या हुई। स्थानीय कलाकारों ने मां की भेंटें सुनाईं और पूरे माहौल काे भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed