{"_id":"60769bf11a558e554402b062","slug":"more-than-42-thousand-corona-tests-are-being-conducted-in-jammu-kashmir-every-day-25-thousand-have-been-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन जम्मू-कश्मीर में हो रहे 42 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, 25 हजार को लग चुकी है वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन जम्मू-कश्मीर में हो रहे 42 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, 25 हजार को लग चुकी है वैक्सीन
Wed, 14 Apr 2021 01:08 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:08 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में 10 हजार आरटीपीसीआर करने का तय किया गया है लक्ष्य। कई जिलों में निम्न स्तर पर टेस्टिंग ने चिंता बढ़ाई।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ावा दिया गया है। प्रदेश में दैनिक आधार पर टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाकर 40 से 42 हजार तक करने का दावा किया गया है। इसमें 10 हजार आरटीपीसीआर करने का लक्ष्य दिया गया है। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में प्रति मिलियन आबादी के हिसाब से निम्न स्तर पर टेस्टिंग हो रही है। एक सर्वे के मुताबिक पिछले सात दिन में 11 अप्रैल तक के आकलन में सांबा में प्रति मिलियन आबादी पर सबसे कम टेस्टिंग हो रही है।
यहां यह आंकड़ा 393 है, यानी टेस्टिंग कम होने से संक्रमण भी कम ही पकड़ में आ रहा है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा निम्न स्तर के टेस्टिंग जिलों को भी टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किश्तवाड़ में 638 और शोपियां में यह आंकड़ा 507 रहा है। स्वास्थ्य विभाग को ऐसे सभी जिलों में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बेटे की मौत भी नहीं तोड़ पाई पिता का बुलंद हौंसला, दो महीने बाद फिर खुला श्रीनगर का कृष्णा ढाबा
विज्ञापन
25694 लोगों को लगा कोरोना का टीका
प्रदेश में मंगलवार को 25 हजार 694 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। इसमें जम्मू संभाग में 15585 और कश्मीर में 10109 लोगों को वैक्सीन दी गई। जम्मू में 32 हेल्थ केयर वर्कर्स, 408 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 5862 सिटीजन (45 आयु से अधिक) लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। जिला जम्मू में अब तक 29758 हेल्थ केयर वर्कर्स, 67148 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 196710 सिटीजन को वैक्सीन दी जा चुकी है।
अब तक जम्मू कश्मीर में 1439589 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 746225 और कश्मीर में 693364 लोगों को वैक्सीन दी गई है। प्रदेश में संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी के साथ रिकवरी दर में गिरावट आई है। मार्च में यह दर 97 फीसदी तक थी जो घटकर 92 फीसदी पर पहुंच गई है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार विभाग के पास दो लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। जिसमें कुछ नई वैक्सीन की खेप भी आई है।
फोन से ओपीडी बुकिंग
जम्मू मेडिकल कॉलेज ने फोन से ओपीडी बुकिंग की सुविधा शुरू की है। मरीज सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक पुकिंग करा सकते हैं।