फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Krishna Dhaba in srinagar again opened after two months for the people

बेटे की मौत भी नहीं तोड़ पाई पिता का बुलंद हौंसला, दो महीने बाद फिर खुला श्रीनगर का कृष्णा ढाबा

Wed, 14 Apr 2021 12:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 14 Apr 2021 12:46 PM IST
सार

श्रीनगर का बहुत ही बेहतरीन और मशहूर है कृष्णा वैष्णो भोजनालय। आतंकी हमले के  दो महीने बाद फिर से ढाबे को खोल दिया गया है।

विज्ञापन
Krishna Dhaba in srinagar again opened after two months for the people
कृष्णा ढाबा श्रीनगर - फोटो : ani

विस्तार

कश्मीर में दो महीने पहले आतंकियों द्वारा चलाई गई गोलियों में अपने बेटे को खो चुके रमेश कुमार बिना हिम्मत हारे बुलंद हौंसले के साथ घाटी में वापिस लौट आए हैं। उन्होंने उसी जगह वापिस जाकर अपने ढाबे को फिर एक बार खोल दिया है, जहां पर उनके बेटे आकाश मेहरा को 17 फरवरी को आतंकियों ने गोली मार दी थी। श्रीनगर में स्थित बहुत ही मशहूर है कृष्णा वैष्णो भोजनालय, जहां हर कोई जाकर खाना पसंद करता है।

विज्ञापन


17 फरवरी को कुछ आतंकियों ने इसी ढाबे में जाकर संचालक के बेटे आकाश मेहरा को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह दस दिन तक अस्पताल में जीवन और मौत से जूझते रहे और 28 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हमले में तीन ओजीडब्ल्यू शामिल थे। जिन्हें हमले के एक सप्ताह के भीतर ही कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भक्तों ने लंबी कतारों में घंटों इंतजार के बाद किए मां बावे वाली के दर्शन, सुबह से रात तक गूंजे जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की ओर से कृष्णा ढाबा संचालक के बेटे की हत्या के दो महीने तक यह भोजनालय बंद रहा। वहीं मंगलवार से पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर ढाबे को फिर से खोल दिया गया। संचालक रमेश कुमार का कहना है कि वह घाटी में अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह वही जगह है, जहां पर वह पैदा हुए और इसी जगह पर बड़े हुए हैं। उन्हें इस जगह पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed