फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mandeep Kaur, Secretary, Revenue Department, Visit Effected Areas

Jammu News: आपदा प्रभावित वार्डों में नुकसान का जल्द हो आकलन,पीड़ित परिवारों को दें राहत

विज्ञापन
Mandeep Kaur, Secretary, Revenue Department, Visit Effected Areas
बाढ़ से प्रभावित वार्डों का निरीक्षण करतीं शहरी विकास की आयुक्त सचिव मंदीप कौर। श्रोत नगर निगम
-आवास एवं शहरी विकास की आयुक्त सचिव ने बाढ़ से प्रभावित वार्डों का किया दौरा
विज्ञापन

-नगर निगम कमिश्नर को दिए निर्देश, जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को दी जाए राहत

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भीषण बारिश से प्रभावित हुए शहर के वार्डों का आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी नुकसान हुआ है उसका आंकलन कर रिपोर्ट दें। जल्द से जल्द राहत व बचाव का काम पूरा किया जाए।

शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मंदीप कौर ने नगर निगम कमिश्नर डाॅ. देवांश यादव के साथ बारिश व बाढ़ से प्रभावित वार्ड ग्रेटर कैलाश, सैनिक कॉलोनी, सुंजवां, बठिंडी, बोरिया बस्ती, बहू किला, विक्रम चौक, तवी ब्रिज, तालाब तिल्लो, रूपनगर, राजिंदर नगर और बन तालाब का निरीक्षण कर किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली। आयुक्त को नगर निगम के आयुक्त ने अब तक किए जा चुके राहत कार्य की जानकारी दी।
विज्ञापन

आयुक्त सचिव ने निर्देश दिए कि जहां पर भी नुकसान हुआ है वहां पर स्थायी समाधान देने की कोशिश की जानी चाहिए। सरकारी खजाने का बजट बर्बाद न हो इसका ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट ---
बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंध करे विभाग
-शहरी विकास आयुक्त मंदीप कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करें। पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग को गहरे नालों की सफाई व मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता जुगल नागोत्रा, संयुक्त आयुक्त (जल संसाधन), जेएमसी फिरदौस अहमद काज़ी, जल शक्ति के अधीक्षण अभियंता सुनील गंडोत्रा मौजूद थे।

बाढ़ से प्रभावित वार्डों का निरीक्षण करतीं शहरी विकास की आयुक्त सचिव मंदीप कौर। श्रोत नगर निगम

बाढ़ से प्रभावित वार्डों का निरीक्षण करतीं शहरी विकास की आयुक्त सचिव मंदीप कौर। श्रोत नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed