{"_id":"5c98f252bdec2214173a27fc","slug":"lok-sabha-election-2019-39-from-jammu-14-from-baramulla-and-3-from-srinagar-filed-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू सीट के लिए 39, बारामुला पर 14 और श्रीनगर के लिए 3 का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू सीट के लिए 39, बारामुला पर 14 और श्रीनगर के लिए 3 का नामांकन
Mon, 25 Mar 2019 08:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू लोकसभा सीट के लिए 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। जिला उपायुक्त कार्यालय में स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय, क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 35 ने नामांकन दाखिल किए जबकि इससे पहले चार ने नामांकन पत्र भरा था। रिटर्निंग कार्यालय से 53 नामांकन आवेदन हासिल किए गए थे। इस दौरान उम्मीदवार रैलियों की शक्ल में समर्थकों के साथ पहुंचे थे। नामांकन पत्रों की 26 मार्च को जांच की जाएगी और नामांकन वापसी की आखिरी तिथि 28 मार्च को होगी। इस सीट पर 11 अप्रैल को मतदान होगा।
नामांकन पत्र भरने का सोमवार को आखिरी दिन होने के कारण सुबह से ही उम्मीदवारों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिला उपायुक्त से कई सौ मीटर पहले ही बैरिकेट लगाए गए थे। जिन पर भारी पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाबल तैनात किए गए थे। रैली के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं को बैरिकेट के बाहर ही रोक दिया गया। बैरिकेट के बाद जिला उपायुक्त के मुख्य गेट पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
बैरिकेट से पार्टी उम्मीदवार सहित पांच लोगों को ही जिला उपायुक्त के भीतर आने की अनुमति दी गई। जिला उपायुक्त के कार्यालय में पहुंचकर उम्मीदवारों को अपनी बारी के मुताबिक वेटिंग रूम में इंतजार करवाया गया। नामांकन भरने में प्रमुख दलों में कांग्रेस से रमण भल्ला, पैंथर्स पार्टी से भीम सिंह, डोगरा स्वाभिमान संगठन से चौधरी लाल सिंह, सुशील कुमार सूदन आदि शामिल रहे। जम्मू सीट में 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।
विज्ञापन
श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए
श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए सोमवार को तीन नामांकन दाखिल किए गए। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शेख खालिद जहांगीर और राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नजीर अहमद लोन ने चुनाव अधिकारी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मंगलवार को श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। यहां मतदान 18 अप्रैल को होगा। ब्यूरो
बारामुला सीट पर 14 ने नामांकन भरा
बारामुला लोकसभा सीट के लिए सोमवार को अंतिम दिन रिटर्निंग आफिसर डा. जीएन के समक्ष दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। इसके साथ कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। इसमें भाजपा से मकबूर वार, जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी से जहांगीर खान, निर्दलीय नजीब शाह नकवी, अब्दुल रशीद शाहीन, जावेद अहमद कुरैशी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से हाजी फारूक अहमद मीर, पीडीपी से अब्दुल क्यूम वानी, नेकां से मोहम्मद अकबर लोन आदि ने नामांकन भरा है। पहले चरण में इस सीट पर 11 अप्रैल को मतदान होगा।