आतंकी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की खेप बरामद
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम किया है। विशिष्ट इनपुट के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हथियारों की तस्करी को नाकाम करते हुए तीन एके -47 राइफल, एके-47 की छह मैगजीन, चार पिस्टल और पिस्टल की नौ मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि कुपवाड़ा पुलिस को आतंकी साजिश की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना ने मिलकर फॉरवर्ड जब्दी तंगधार सेक्टर कुपवाड़ा में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान हथियारों की खेप बरामद हुई। इलाके में अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- वीर नारी: शहीद मेजर विभूति की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी, लोग बोले- ये सच्ची श्रद्धांजलि है
यह भी पढ़ें- आग का तांडव: राख हो गई केमिकल फैक्टरी, दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से सिहर उठे लोग
इससे पहले शुक्रवार को शोपियां के गनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली थी। मारे गए आतंकी की पहचान एतमाद अहमद डार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से सक्रिय था और लश्कर के लिए काम कर रहा था। पुलिस को मुठभेड़ वाली जगह से एके 56 सहित गोला-बारूद इत्यादि मिला है।
बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जा रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराया।
यह भी पढ़ें- शहीद डीएसपी: अमन ठाकुर के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक, बहादुरी की मिसाल और इस जांबाज से थर्राते थे आतंकी
यह भी पढ़ें- मानवता अभी जिंदा है: पेड़ में फंसकर आखिरी सांसे गिन रहा था बेजुबान, फिर आए फरिश्तों ने दिया जीवनदान