फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीर नारी: शहीद मेजर विभूति की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी, लोग बोले- ये सच्ची श्रद्धांजलि है

Sat, 29 May 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 May 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Wife of martyr Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal in Pulwama joins Army Lt Gen Joshi put stars on her shoulders
शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता सेना में शामिल - फोटो : भारतीय सेना

अपने पति शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के नक्शेकदम पर चलते हुए नितिका कौल ने सेना की वर्दी पहनी। शनिवार को चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित समारोह में सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी की मौजूदगी में उन्होंने सेना की वर्दी पहनी। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ उधमपुर ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा किया है। पीआरओ उधमपुर ने ट्विटर पर लिखा कि यह गर्व का क्षण है। 

बता दें कि 2019 में मेजर ढौंडियाल ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके बलिदान के लिए उन्हें शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। आज नितिका कौल के सेना में शामिल होने पर अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साझा किए गए वीडियो पर कई अन्य लोगों ने भी कौल की प्रशंसा की और उनमें से एक ने लिखा कि दिवंगत पति को वास्तव में ये सच्ची श्रद्धांजलि है साथ ही प्रेरणादायक कहानी भी है।

Wife of martyr Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal in Pulwama joins Army Lt Gen Joshi put stars on her shoulders
शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता सेना में शामिल - फोटो : भारतीय सेना

मेजर विभूति ढौंढियाल देहरादून के रहने वाले थे। उनके शहीद होने के बाद पत्नी निकिता ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का निश्चय किया। निकिता ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसमें वह पास हो गई थीं। इसके बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से निकिता को कॉल लेटर आया। ट्रेनिंग पूरी कर निकिता 29 मई को ओटीए की पासिंग आउट परेड में बतौर लेफ्टिनेंट आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो गईं।

Wife of martyr Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal in Pulwama joins Army Lt Gen Joshi put stars on her shoulders
शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता सेना में शामिल - फोटो : भारतीय सेना

पीआरओ उधमपुर ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का एक वीडियो साझा किया। जिसमें लिखा कि, 'पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली। यह उनके लिए गर्व का मौका होगा, क्योंकि सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife of martyr Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal in Pulwama joins Army Lt Gen Joshi put stars on her shoulders
शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता सेना में शामिल - फोटो : भारतीय सेना

मेजर विभूति की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी। 19 अप्रैल को पहली बार पत्नी निकिता को लेकर वह डंगवाल मार्ग स्थित अपने घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Wife of martyr Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal in Pulwama joins Army Lt Gen Joshi put stars on her shoulders
शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता सेना में शामिल - फोटो : भारतीय सेना

इसके ठीक दस माह बाद मेजर विभूति शहीद हो गए थे। शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था।

यह भी पढ़ें- आग का तांडव: राख हो गई केमिकल फैक्टरी, दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से सिहर उठे लोग
यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : कठुआ में जम्मू-कश्मीर का पहला ड्राई पोर्ट अक्तूबर तक होगा तैयार    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed