फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk election : Political temperature rises after PM modi visit in jammu kashmir PDP gears up Congress prepares

PM के दौरे के बाद चढ़ा सियासी पारा: PDP ने कसी कमर, कांग्रेस की मंथन की तैयारी, दिल्ली दरबार पहुंच रहे भाजपाई

Sun, 23 Jun 2024 04:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के दौरे के बाद अब प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बाद क्षेत्रीय दल भी एक्शन मोड में आए रहे हैं। 

विज्ञापन
jk election : Political temperature rises after PM modi visit in jammu kashmir PDP gears up Congress prepares
पीएम मोदी, महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस प्रदेश विकार रसूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद अब प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बाद क्षेत्रीय दल भी एक्शन मोड में आए रहे हैं। चुनाव आयोग ने भी मतदाता सूचियों को 20 अगस्त तक अपडेट करने का निर्देश जारी कर दिया है। आयोग ने पहले ही संकेत दिया है कि वह प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। वहीं, कांग्रेस ने 27 जून को विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


भाजपा में भी बैठकों का दौर जारी है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने के लिए कहा गया है। हालांकि, पीएम मोदी के दौरे से पहले ही प्रदेश में चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को सौंपी गई है। हालांकि अभी उनका प्रदेश में दौरा हो नहीं पाया है। ऐसे में खबर मिल रही हैं कि भाजपा के प्रदेश नेता उनके दिल्ली दरबार में पहुंचना शुरू हो गए हैं। हाल ही में जम्मू के पूर्व मेयर राजिंद्र शर्मा ने दिल्ली में जी कृष्ण रेड्डी से मुलाकात की है।
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव के बाद पीडीपी की जम्मू में पहली बैठक

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर चुनाव लड़ा। जम्मू की सीटों पर बिना किसी शर्त के कांग्रेस को समर्थन दिया। लेकिन पीडीपी को कश्मीर में तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को जम्मू के गांधीनगर में पीडीपी चुनाव के बाद पहली सार्वजनिक बैठक की। इसमें विधानसभा चुनावों को लेकर अपनाई जाने वाली रणनीति पर मंथन किया गया।

ये भी पढ़ें- JK Election: जम्मू कश्मीर में आखिरी बार कब हुए थे विधानसभा चुनाव, किसकी बनी थी सरकार, जानें इस बार क्या अलग

लोगों के बीच जाकर संवाद बढ़ाने के निर्देश

बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद चौधरी ने की। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को जम्मू संभाग में जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने के साथ कैडर को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए। लोगों के बीच जाकर संवाद बढ़ाने व पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए कहा गया। बैठक में जम्मू ग्रामीण, शहरी व सांबा जिले के कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पीडीपी प्रवक्ता विरेंद्र सिंह सोनू कहा कि बैठक में महासचिव अमरीक सिंह रीन, पार्टी के अतिरिक्त महासचिव सतपाल सिंह चाढ़क, जम्मू महिला विंग की अध्यक्ष सुरजीत कौर, जिला अध्यक्ष जम्मू केके शर्मा और वरिष्ठ नेता विजया डोगरा, चौधरी चुनी लाल और सोहित शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

आकाश आनंद फिर मायावती के उत्तराधिकारी घोषित

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को वापस से वही पद सौंप दिया है। वह नेशनल कोऑर्डिनेटर बन गए हैं। इस मौके पर मायावती ने कहा कि बसपा आने वाले चुनावों में मजबूती के साथ लड़ती हुई दिखेगी। साथ ही वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने नहीं जा रही है। वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बसपा के प्रदेश के नेता इस बार अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। इसके लिए प्रदेश पार्टी कमेटी में मंथन जारी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को दोबारा मिले राज्य का दर्जा

मिशन स्टेटहुड की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जानीपुर में प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि राज्य का दर्जा छिनने से लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। चुनाव आयोग से बिना देरी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि वे विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर राज्य की बहाली के लिए आंदोलन शुरू करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान संतोषजनक नहीं है और इसमें कुछ भी नया नहीं है। इस मौके पर राम कपूर, देव राज, राजू कुमार, अशरफ शफी, देस कुमार, काला कुमार और विक्की मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed