फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, tourism, summit

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में गोल्फ, फिल्म पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
jammu, tourism, summit
मुंबई में तीन दिवसीय आईआईटीएम में भाग लेते जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग के अ​िधकारीफोटो सूचना विभा
मुंबई में हुई तीन दिवसीय आईआईटीएम में महाराष्ट के पर्यटन समूहों ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार, उप राज्यपाल के कदमों की सराहना की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गोल्फ और फिल्म पर्यटन को बढ़ा मिलेगा। इसके लिए महाराष्ट्र के प्रमुख ट्रैवल व्यापार समूहों ने सहयोग का आश्वासन दिया है। व्यापार समूहों ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए परेशानी मुक्त तंत्र में सहायता प्रदान करने में गहरी दिलचस्पी दिखाने के लिए यूटी प्रशासन और उप राज्यपाल की सराहना की है।
नेहरू सेंटर वर्ली मुंबई में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट (आईआईटीएम) में जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। सम्मेलन में पहली बार 75 ऑफबीट रास्तों, 75 नए ट्रैक के अलावा 300 अन्य रास्तों की तलाश की गई है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 1.88 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। वहीं, इस वर्ष पहले सात माह में करीब 1.33 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं, जबकि शेष पांच माह में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र का ट्रैवल ट्रेड समुदाय जम्मू-कश्मीर के ऑफबीट और कम ज्ञात गंतव्यों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक है, क्योंकि पर्यटन विभाग ऐसे सभी गंतव्यों की पहचान करेगा, जिनमें पर्यटन की संभावना है। कार्यक्रम में पर्यटन सीईओ पहलगाम विकास प्राधिकरण तारिक हुसैन और पर्यटन अधिकारी मुंबई बशीर अहमद वानी के अलावा विभिन्न पर्यटन और यात्रा व्यापार ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed