फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, ranji

Jammu News: मध्यक्रम ने संभाला, पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 246 रन बनाए

विज्ञापन
jammu, sports, ranji
रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा ने जवाब में 29 रन पर दो विकेट पर गवाए, अभी 217 रन पीछे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणजी ट्राॅफी में मुंबई पर बड़ी जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से लवरेज जम्मू-कश्मीर टीम ने बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में 246 रन बनाए हैं। मध्यक्रम में कन्हैया वाधवान, कप्तान पासर डोगरा और विवरांत शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम सम्मानजक स्कोर बनाने में कामयाब रही। वहीं, जवाब में बड़ौदा ने पहली पारी 29 रन पर दो विकेट गवां दिए हैं।
रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम वडोदरा में खेले जा रहे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआत खराब रही और सलामी जोड़ी 32 रन पर पवेलियन लौट गई। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान पारस डोगरा और विवरांत शर्मा ने पारी को संभाला व दोनों के बीच तीसरे विकेट लिए 69 रन की अहम साझेदारी हुई।
विज्ञापन

इसकी बदाैलत टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। अच्छी शुरुआत के बावजूद विवरांत (43) और कप्तान पासर डोगरा (43) रन पर आउट हो गए। दोनों जमे हुए बल्लेबाजों के आउट होने पर एक समय टीम मुश्किल में दिख रही थी, तभी लोन नासिर और कन्हैया वाधवान ने पारी को संभाला। दोनों बीच 66 रन की अहम साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतक की तरफ बढ़ते कन्हैया 71 रन आउट हुए। एक समय टीम ने छह विकेट पर 232 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 14 रनों के भीतर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई। बड़ौदा के लिए एनए राठवा ने पांच और महेश ने तीन विकेट झटके।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की शुरुआत भी खराब रही। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 29 रन दो विकेट गवां दिए और वह अभी 217 रन पीछे है। मैच के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज बड़ौदा के शेष बल्लेबाजों को जल्द आउट पर पहली पारी में बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed