फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, shri mata vashnodevi shrine board

Jammu News: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए समझौता

विज्ञापन
jammu, shri mata vashnodevi shrine board
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
श्राइन बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह निर्णय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की हाल की बैठक के दौरान लिया गया था। एसएमवीडीएसबी के अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य, टीएचडीसीआईएल के जीएम डिजाइन (सिविल-II) डॉ. नीरज अग्रवाल और जीएसआई (एनआर) के उप महानिदेशक संजीव कुमार ने अंशुल गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएमवीडीएसबी और श्राइन बोर्ड, टीएचडीसीआईएल और जीएसआई के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


एमओयू में तीर्थयात्रा ट्रैक पर संभावित जोखिमों की पहचान करने के लिए भूवैज्ञानिक जांच और भू-तकनीकी सर्वेक्षण करने के लिए समितियों की स्थापना करके एसएमवीडीएसबी, टीएचडीसीआईएल और जीएसआई के कार्य, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का दायरा बताया गया है। बयान में कहा गया है कि एकत्र किए गए डेटा का उपयोग भूस्खलन और चट्टानों के गिरने से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए प्रभावी उपायों को विकसित करने और लागू करने के लिए किया जाएगा। साझेदारी से तीनों संगठनों के बीच विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed