{"_id":"5f7f27748ebc3e9bfe29d4a4","slug":"jammu-police-filed-charge-sheet-against-six-hardcore-ogws-of-jaish-e-mohammad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू पुलिस ने जैश के छह मददगारों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू पुलिस ने जैश के छह मददगारों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र
Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के छह ओजीडब्ल्यू के खिलाफ वीरवार को स्थानीय सत्र अदालत में अभियोग पत्र दाखिल किया। इसमें एक पाकिस्तानी अब्दुल रहमान भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए आरएस पुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
ये सभी आरोपी युवाओं को आतंकी संगठन जैश में भर्ती करने के लिए उकसा रहे थे और उन्हें रसद मुहैया करा रहे था। उन्होंने कहा, कि इस मामले में जांच की जा रही है और समय रहते एक पूरक चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन