{"_id":"680d46d733bb7623b30a0ea0","slug":"jammu-mishriwala-accident-death-jammu-news-c-385-1-mwj1001-106088-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
Sun, 27 Apr 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। काना चक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुल्ले पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति की बाइक से गिरने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक की पहचान युवक देवेंद्र कुमार उर्फ काका (32) निवासी कुल्ले गांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुमार जम्मू के गंग्याल स्थित कोल्ड्रिंक्स की फैक्ट्री में काम करता था। रोजाना रात की तरह वह शुक्रवार रात को बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान कुल्ले पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर वह घायल हो गया।
पुलिस ने उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।