फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Snowfall on mountains, rain affects life in lower areas, Mughal Road closed

Weather: पुंछ में पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश से जीवन प्रभावित, तंगधार-केरन व मुगल रोड बंद

Fri, 01 Dec 2023 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 06:58 AM IST
सार

ताजा बर्फबारी के चलते पुंछ-राजौरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड को अस्थायी तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Snowfall on mountains, rain affects life in lower areas, Mughal Road closed
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पुंछ जिले में वीरवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं, ताजा बर्फबारी के चलते पुंछ-राजौरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड को अस्थायी तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इस कारण जिले से कश्मीर की तरफ जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें बफलियाज से घरों को लौटना पड़ा। मुगलरोड पर पोशाना से पीर की गली तक एक से ढाई फुट हिमपात दर्ज रिकार्ड हुआ है। कुपवाड़ा में ताजा बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा से तंगधार केरन मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन


वीरवार को अलसुबह चार बजे से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पीर पांचाल के पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई थी। इस बीच सुबह सात बजे तक मुगलरोड पर पोशान पुलिस चैकपोस्ट और आसपास के क्षेत्र में छह से आठ इंच तक बर्फ जमा हो चुकी थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने जिले की तरफ से मुगलरोड को अस्थायी तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया है। साथ ही सुरनकोट तहसील के बैहराम गल्ला के आगे मुगल रोड पर किसी भी वाहन को आगे जाने से रोक दिया गया। देर रात को समाचार लिखे जाने तक मुगलरोड पर पोशाना से पीर की गली तक एक से ढाई फुट हिमपात दर्ज किया गया है। उधर, ताजा बर्फबारी और बारिश से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के कई हिस्सों में दिनभर बारिश हुई। दूधपथरी, गुलमर्ग, जोजीला, साधना टाप, राजदान पास आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में गिरावट के साथ पूरे कश्मीर में ठंड का अहसास बढ़ा है। राजधानी श्रीनगर में 9.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 7.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश का बाजार पर भी असर दिखा और आम दिनों के मुकाबले खरीदारों की भीड़ गायब रही। यहां 17.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री गिरकर 18.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को कंपकंपा देने वाली ठंड जारी है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed