{"_id":"602f6d714c560f30631f3089","slug":"jammu-kashmir-school-education-teachers-will-become-counsellors-to-make-students-stress-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा : शिक्षक बनेंगे काउंसलर, छात्रों को रखेंगे तनाव मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा : शिक्षक बनेंगे काउंसलर, छात्रों को रखेंगे तनाव मुक्त
Fri, 19 Feb 2021 01:19 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
exam stress
सरकारी स्कूल के शिक्षक अब काउंसलर की भी भूमिका निभाएंगे। छात्रों को तनाव से दूर रखने के साथ बेहतर कैरियर परामर्श देंगे। इसके लिए फोर्टिस अस्पताल दिल्ली के साथ मिलकर स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू का काउंसलिंग सेल शिक्षकों को स्ट्रे मैनेजमेंट, मेमोरी एनहांसमेंट और एग्जाम टेकिंग स्किल के लिए ट्रेनिंग देगा। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को काउंसलर के रूप में तैयार करना है।
फोर्टिस अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग के मनोचिकित्सक शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। बताएंगे छात्रों को तनावमुक्त कैसे रखना है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू का काउंसलिंग सेल और फोर्टिस अस्पताल मिलकर इस पर कार्य करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से पहले शिक्षकों की ट्रेनिंग आयोजित करवाई जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों को स्ट्रे मैनेजमेंट के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वह अपनेे संबंधित स्कूल में ही छात्रों को बता सकें।