फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news Three thousand crore rupees will be strengthened electricity infrastructure in villages and cities

जम्मू-कश्मीर: गांवों और शहरों में तीन हजार करोड़ रुपये मजबूत होगा बिजली ढांचा

Sun, 06 Jun 2021 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 01:28 PM IST
सार

परियोजनाओं में सब स्टेशनों का निर्माण, मौजूदा स्टेशनों का विस्तार के साथ-साथ अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। साथ ही नई एचटी लाइनें, एबी केबलिंग और अन्य सुधार किए जाने हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir news Three thousand crore rupees will be strengthened electricity infrastructure in villages and cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में गांवों और शहरों में बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए ग्रामीण व्यवस्था सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं के लिए 1576.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में परियोजनाओं के लिए 1538.98 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह बात बिजली विकास विभाग (पीडीडी) के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने प्रदेश में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) की प्रगति की समीक्षा बैठक में कही।

विज्ञापन


इनमें प्रमुख सीएसएस के तहत परियोजनाएं शामिल हैं। जैसे डीडीयूजीजेवाई, आईपीडीएस और प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम (पीएमडीपी) के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष सहायता की गई है। कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि कोविड के बावजूद विभाग ने विकास की गति को कम नहीं होने दिया और लगभग आधी परियोजनाओं को इस साल सितंबर और दिसंबर के बीच पूरा करने के लिए समय निर्धारित किया है। कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए उन्होंने उन्हें लॉकडाउन के दौरान खोए समय की भरपाई करने और परियोजनाओं को पूरा करने को कहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चार साल की बच्ची की मौत: अफसरों पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, इस घटना ने घाटी को झकझोर दिया    

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडओवर की प्रक्रिया पर जोर देने के निर्देश

आईपीडीएस, पीएमडीपी के तहत पूर्ण किए गए नगरों के हैंडओवर के मुद्दे पर प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को पूर्ण परियोजनाओं के हैंडओवर, टेकओवर प्रक्रिया को तेज करने को कहा। आरओडब्ल्यू के मुद्दे पर प्रमुख सचिव ने कार्यान्वयन एजेंसियों को एमडी केपीडीसीएल को प्रस्तुत किए जाने वाले आरओडब्ल्यू की एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया। कंसल ने अधिकारियों को सभी लंबित मुद्दों की निरंतर निगरानी और निवारण करने का निर्देश दिया। इसे कैपेक्स बजट में विधिवत रूप से दर्शाया जाना चाहिए। बैठक में वर्तमान निष्पादन स्तर के साथ स्वीकृत परियोजनाओं की स्थिति, पूरा होने की समय-सीमा, संवर्द्धन, फीडर पृथक्करण, सब-स्टेशन ऑग्मेंटेशन ट्रांसफार्मर, 33 केवी और 11 केवी एचटी लाइनों की स्थिति और इसमें शामिल अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पुराने लकड़ी के पोलों की जगह नए पोल स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed