फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार साल की बच्ची की मौत: अफसरों पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, इस घटना ने घाटी को झकझोर दिया

Sun, 06 Jun 2021 10:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah targeted officers over death of a four-year-old girl in Budgam
चार साल की बच्ची की मौत - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर के बडगाम जिले के ओमपुरा इलाके में चार साल की बच्ची की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। गुरुवार को बच्ची को तेंदुए द्वारा मार जाने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शोक जताया है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उन्होंने मांग की है।



बता दें कि गुरुवार को अपने घर के पिछले हिस्से से चार साल की बच्ची लापता हो गई थी। रात भर खोज के बाद उसका शव वन विभाग की नर्सरी में मिला। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन और वन्यजीव विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, वन्यजीव विभाग ने शनिवार को जिले के खान साहिब इलाके में एक तेंदुआ पकड़ा। चिंता की बात ये है कि जिले के वटकालू चरार शरीफ और हुर्रू इलाके में भी तेंदुए देखे गए हैं।

Farooq Abdullah targeted officers over death of a four-year-old girl in Budgam
चार साल की बच्ची की मौत - फोटो : बासित जरगर

एक अधिकारी ने बताया कि खान साहिब इलाके के खुड़पुरा में एक तेंदुआ देखे जाने के बाद वन्यजीव विभाग द्वारा अभियान चलाया गया और कुछ देर में उसे जिंदा पकड़ा गया। ज़िले में दो अन्य जगहों पर भी तेंदुए देखे गए हैं जिन्हे पकड़ने के लिए विभाग द्वारा टीमें भेजी गई हैं।


 

Farooq Abdullah targeted officers over death of a four-year-old girl in Budgam
चार साल की बच्ची की मौत - फोटो : बासित जरगर

लोगों का कहना है कि ये जंगली जानवर आदमखोर हो चुके हैं। इलाके में भय का माहौल बना रहता है। इसके कारण उन्हें अब रात के समय ही नहीं, बल्कि दिन में भी डर लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farooq Abdullah targeted officers over death of a four-year-old girl in Budgam
चार साल की बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

बडगाम में हुई घटना के बाद उपायुक्त और एसएसपी शोक में डूबे परिवार के घर गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Farooq Abdullah targeted officers over death of a four-year-old girl in Budgam
चार साल की बच्ची की मौत - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले जिला प्रशासन ने वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों को हथियारों के साथ तैनात करके जंगल में गिरे हुए पेड़ों और झाड़ियों को साफ करने, फेंसिंग को भी ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed