फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: काकपोरा में स्मार्ट बस सेवा शुरू, लोगों ने जताई खुशी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के काकापोरा से श्रीनगर तक स्मार्ट बस सेवा शुरू होने से निवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने इस पहल को लंबे समय से प्रतीक्षित विकास बताया है। इस कदम को दक्षिण कश्मीर में किफायती परिवहन संपर्क में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह दैनिक यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत है क्योंकि ई-बस सेवा न केवल आरामदायक है बल्कि सस्ती भी है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन के आभारी हैं कि आखिरकार हमारी मांग पूरी की गई। निवासियों ने उम्मीद जताई कि यह सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी और काम, पढ़ाई या चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए अक्सर श्रीनगर आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा के समय और लागत को कम करने में मदद करेगी।
विज्ञापन




काकापोरा के स्थानीय निवासी नज़ीर अहमद ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से एक तो समय भी कम लगेगा और यह प्राइवेट गाड़ियों से सस्ती भी है। हमारे क्षेत्र से कई लोग रोज़ाना श्रीनगर नौकरी करने जाते हैं और इस सुविधा से सभी को काफी लाभ मिलेगा। एक अन्य स्थानीय बशीर जज ने कहा कि हमारी पिछले काफी समय से मांग थी कि ऐसी सेवा शुरू हो और आखिरकार हमारी मांग मान ली गई। हम प्रशासन का इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन

इस बीच दक्षिण कश्मीर के अन्य इलाकों, खासकर पुलवामा और शोपियां जिलों के निवासियों ने भी इसी तरह की सुविधाओं की मांग की है। पुलवामा के निवासी ज़ुबैर नज़ीर ने स्मार्ट बस सेवा की शुरुआत से अपने इलाके को बाहर रखे जाने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पांपोर और खर्यू जैसे इलाकों में स्मार्ट बस सेवाएं शुरू की गई हैं लेकिन पुलवामा कस्बे की उपेक्षा की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग रोजाना श्रीनगर जाते हैं और हमें महंगी यात्री वाहन सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोपियां निवासी अब्दुल हमीद ने कम आय वाले परिवारों पर वित्तीय बोझ को उजागर किया। उन्होंने कहा, सूमो सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कई लोग खासकर गरीब लोग किराया वहन नहीं कर सकते। ई-बसें एक सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प प्रदान करेंगी। हमीद ने समावेशी विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया। अगर यह सुविधा काकापोरा जैसे छोटे इलाकों तक बढ़ाई जा सकती है तो शोपियां जैसे जिला मुख्यालय तक क्यों नहीं? हमें उम्मीद है कि सरकार सभी इलाकों के साथ समान व्यवहार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed