फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अवंतीपोरा के पदगामपोरा में पागल कुत्ते ने चार लोगों को काटा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के पदगामपोरा इलाके में एक पागल कुत्ते ने सोमवार और मंगलवार दो दिन में चार लोगों को काट कर घायल कर दिया। इससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज उपचार दिया गया।
विज्ञापन

इलाका निवासी मोहम्मद यूनिस अहमद ने कहा कि कुत्ते ने दिनदहाड़े लोगों पर हमला किया और कोई भी बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए यह कुत्ता खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस घटना से स्थानीय लोगों में भय के साथ साथ आक्रोश भी है। उन्होंने प्रशासन से इलाके में आवारा कुत्तों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति महराज अहमद ने कहा यह पहली बार नहीं हुआ है। हम इस मुद्दे को बार-बार उठा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई है। अब जब इतने सारे लोग घायल हो गए हैं तो हम अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे बहुत देर होने से पहले ही जाग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अतिरिक्त उपायुक्त मुश्ताक अहमद ने बताया कि घटना के बाद स्थिति का आकलन करने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए चिकित्सा, नगरपालिका और राजस्व विभागों की टीमों को क्षेत्र में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमने घटना पर ध्यान दिया है और लोगों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed