{"_id":"601af3368ebc3e4a20255ba3","slug":"jammu-kashmir-news-soldier-martyred-in-pakistani-firing-on-the-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद
Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
loc
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पड़ोसी देश द्वारा की जा रही लगातार गोलीबारी में इस साल अब तक चार जवान शहीद हो चुके हैं। सिपाही लक्ष्मण जोधपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को भी सुंदरबनी में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गर्ह।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज
विज्ञापन
हालांकि जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया, सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, प्रेरणादायी और समर्पित जवान थे। देश उनकी शहादत और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद रखेगा। इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हुए थे।
यह भी पढ़ेंः Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए