{"_id":"601a41fb2c40fb1fc33df2e4","slug":"fresh-snowfall-in-parts-of-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ से ढके पर्वतीय इलाके ऐसे दिखाई पड़ रहे हैं मानों कि चांदी के पहाड़ हों। बर्फबारी रात के दौरान शुरू हुई और कई स्थानों पर अभी भी जारी है। इसके चलते बुधवार सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे से संचालित होने वाली उड़ानें भी प्रभावित रहीं। खराब मौसम, रनवे पर बर्फ जमा होने और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ।
2 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में लगभग छह इंच ताजा बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा में भी लगभग तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई।
3 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उच्चतर इलाकों में कई अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी की खबर है। हालांकि, ताजा बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही को प्रभावित करने जैसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में न्यूनतम तापमान में सुधार होने से निवासियों को बड़ी राहत मिली। श्रीनगर में मंगलवार रात को तापमान माइन्स 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पहलगाम में मंगलवार को माइनस 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान माइन्स 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारी के अनुसार जम्मू- कश्मीर में सबसे ज्यादा ठंडा स्थान यही रिसॉर्ट रहा। मौसम विभान ने गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर के काफी स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।