{"_id":"69976e8c1813f3a20508ccc5","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103449-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मीरां साहिब के न्यू प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डॉक्टर ही नहीं, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मीरां साहिब के न्यू प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डॉक्टर ही नहीं, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरा साहिब की पंचायत मरालिया के न्यू प्राइमरी हेल्थ सेंटर में पिछले कई दिनों से डॉक्टर का पद रिक्त पड़ा है। इससे उपचार करवाने के लिए आने वाले रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि पांच पंचायतों के बीस से अधिक गांवों के लोग इस सेंटर पर निर्भर हैं। डॉक्टर का पद रिक्त पडा होने से लोगों को आरएस पुरा के उप जिला अस्पताल या गांधी नगर जाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग रिक्त पद पर डॉक्टर की नियुक्ति करे।
पंचायत कोटली मिया फत्ता के पूर्व सरपंच ओम प्रकाश का कहना है कि यहां से डॉक्टर को स्थानांतरित किए जाने पर किसी दूसरे डॉक्टर को नियुक्त किया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर उपचार करवाने के लिए आने वाले रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक मेडिकल अधिकारी आरएस पुरा बी सिंह का कहना है कि मरालिया के न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर में हफ्ते में तीन दिन दूसरे डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग को लिखित में भेजा गया है। समस्या का समाधान होगा।