{"_id":"68813eb71526de8cb90eaafb","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102095-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुंजवानी से अरनिया और पंडोरिया से सलैहड़ मार्ग होगा बीआरओ के अधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुंजवानी से अरनिया और पंडोरिया से सलैहड़ मार्ग होगा बीआरओ के अधीन
विज्ञापन
अरनिया। कुंजवानी से अरनिया बाय पंडोरिया 28.15 किलोमीटर और पंडोरिया से सलैहड़/पसगाल 4.20 किलोमीटर सड़क मार्ग बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के अधीन होने जा रहा है। लेफ्टिनेंट कर्नल 57 आरसीसी (ग्रेफ) के अधिकारी की तरफ से पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की गई है।
पत्र में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को बीआरओ के साथ मिलकर उक्त मार्ग की संयुक्त रूप से जांच करने के लिए कहा है। संयुक्त जांच होने के बाद सड़क मार्ग बीआरओ के अधीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। क्षेत्र के विधायक राजीव भगत ने चुनाव जीतने के बाद उक्त सड़क मार्ग को बीआरओ के अधीन लाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपील की थी। इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू हो गई है।
इस सड़क के बीआरओ के अधीन होने से सैकड़ो गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। मौजूदा समय में सड़क मार्ग की हालत काफी खस्ता है। जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हुए हैं। कई जगह पर सड़क मार्ग 8 से 10 फुट है। इसके चलते परिवहन की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। बीआरओ के अधीन होने से सड़क के निर्माण कार्य के साथ-साथ उसकी चौड़ाई को भी बढ़ाया जाएगा। बीआरओ द्वारा निर्मित सड़क मार्ग सारी सुविधाओं से लैस होता है। इसमें पानी की निकासी, तारकोल की मोटाई और अन्य पैमाने जांच कर सड़क का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक राजीव भगत ने कहा कि उनके हलके के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क मार्ग बीआरओ के अधीन होने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। क्षेत्र को लोगों गड्ढों वाले मार्ग से निजात मिलेगी।
बिश्नाह पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई रफीक चौधरी ने बताया कि बीआरओ की तरफ से जारी किया गया निर्देश उनके दफ्तर पहुंच गया है। प्राथमिकता पर बीआरओ और पीडब्ल्यूडी विभाग को संयुक्त रूप से सड़क मार्ग की जांच करने के लिए कहा गया है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।