फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,robbery in rs pura jammu

स्टोर में सुराख कर अंदर घुसे चोर, 5 तोले सोना और 94 हजार की नगदी लेकर फरार

विज्ञापन
jammu kashmir news,robbery in rs pura jammu
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव कोटली राइया में चोर बंद घर से 5 तोले सोना और 94 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। चोर स्टोर में सुराख कर अंदर घुसे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना वीरवार दोपहर की है। उस समय घर में कोई नहीं था। घर की मालकिन दवा लेने गई थी। पीछे से चोर सेंध लगा गए।
विज्ञापन

घर के मालिक शाम सिंह चोरी में किसी भेदी का हाथ होने की आशंका जताई है। चोर जानते थे कि घर में मेरे और पत्नी के अलावा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त पत्नी रीना आरएस पुरा में दवाई लेने गई थी। वह भी घर पर नहीं थे। रिश्तेदार के पास गए हुए थे। चोर मकान के पीछे स्टोर में सुराख कर अंदर घुसे और स्टोर में पड़े बक्से के ताले तोड़कर 94 हजार रुपये नगद राशि व पांच तोले सोने के आभूषण ले गए। पत्नी घर लौटी तो चोरी का पता चला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लिया और सबूत एकत्रित किए। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमेटी के मिले थे 84 हजार रुपये
शाम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले कमेटी के 84 हजार रुपये मिले थे और 10 हजार रुपये घर के खर्च के लिए रखे थे, लेकिन चोर सब ले गए।
गांव कृष्णा नगर मीरां साहिब पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुुमार का कहना है कि उपजिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को काबू करने के लिए पुलिस कार्रवाई करे। आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस ने चोर गिरोह को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई है, जल्द ही इसमें कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटनाएं
25 जनवरी को उपजिले के गांव मरालिया में कुलवीर सिंह के घर से चोर 20 तोले सोने के आभूषण चुरा ले गए थे।
2 फरवरी को गांव कौला के सुरेन्द्र सिंह केघर से दस तोले सोना और पचास हजार की नगदी चोरी हुई थी।
6 फरवरी को गांव जिन्दड़ मेहलू में राज कुमार के घर से 16 तोले सोने के आभूषण व दस हजार रुपये चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed