फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: रणजी ट्रॉफी में गुजरात से हारा जम्मू कश्मीर, सिद्धार्थ ने झटके 14 विकेट

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। खराब बल्लेबाजी के कारण जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरी हार मिली है। गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को मैच के तीसरे दिन नौ विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। मैच की दोनों पारियों में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज 317 रन ही बना सके, जबकि गुजरात के लिए गेंदबाज सिद्धार्थ ने दोनों पारियों में 14 विकेट झटके।
विज्ञापन

मैच के तीसरे दिन फॉलोऑन खेलते हुए जम्मू-कश्मीर ने तीन विकेट पर 83 रन से आगे खेलना शुरू किया। हिनान नजीर (43) के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके बाद कप्तान शुभम पुंडीर (29) और विवरांत शर्मा (41) के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को गेंदबाज सिद्धार्थ देसाई ने तोड़ा। उन्होंने शुभम पुंडीर, विवरांत शर्मा, साहिल लोत्रा, आबिद मुश्ताक और उमरान मलिक को सस्ते में चलता किया। जम्मू-कश्मीर की टीम गुजरात के सामने जीत के लिए सिर्फ 11 रन का लक्ष्य ही खड़ा कर सकी। इसे गुजरात ने एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच की दोनों पारियों में जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई। सलामी जोड़ी के साथ-साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज रन नहीं बना पाए और टीम को हार मिली। पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को मध्यप्रदेश से हार मिली थी। टीम का अगला मुकाबला विदर्भ के साथ 27 से 30 दिसंबर के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed