फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

घुसपैठ के लिए पाकिस्तान ने एलओसी के पास स्थानांतरित किए आतंकी शिविर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी शिविर व प्रशिक्षण शिविर जम्मू-कश्मीर की एलओसी के नजदीक स्थानांतरित कर दिए गए हैं, ताकि सीमा पार घुसपैठ में तेजी लाई जा सके। यहीं नहीं, पहले इन शिविरों को किसी सुनसान जगह पर चलाया जाता था, जिन्हें अब पाकिस्तान और पीओके के गांवों में चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू और कश्मीर की एलओसी के नजदीक भारतीय क्षेत्रों गुरेज, कील, नीलम वैली, टंगधार, उड़ी चकोटी, गुलमर्ग, पुंछ, राजोरी, सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर से यह शिविर मात्र 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर हैं। पहले यह शिविर 2 से 4 किलोमीटर दूर थे। यहीं नहीं, नौशेरा में पकड़ा गया फिदायीन भी इन्हीं शिविरों में तैयार होकर आया था।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने बोई, बालाकोट, गड़ी हबीबुल्लाह, चेलाबंदी, शावनाला, अब्दुल्लाबिन मसूद, दुलाई, सेंसा, कोटली, गूलपूर, फागोश, डुबली के शिविरों को एलओसी के नजदीक स्थानांतरित कर दिया है। नौशेरा में चार आतंकी शिविर वायरलेस टी, आरसी, छतरी और बीएमजी को गांव छत्तर, सेरी और मरहोटा में ले जाया गया है। यहां पाकिस्तानी सैन्य ब्रिगेड के कर्मी आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। नौशेरा में फिदायीन हमला करने आया आतंकी तबारक हुसैन भी इन्हीं गांवों में स्थानांतरित शिविरों में प्रशिक्षण लेकर आया था। सूत्रों के मुताबिक इन आतंकी शिविरों और प्रशिक्षण शिविरों को इसलिए एलओसी के नजदीक लाया गया है, ताकि प्रशिक्षण देकर तुरंत घुसपैठ कराई जाए।
विज्ञापन

300 हथियार ड्रोन से फेंके
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, राजोरी, पुंछ, सांबा, कठुआ की एलओसी और बॉर्डर के आसपास 300 हथियारों को फेंका गया है। इनमें 200 से अधिक पिस्टल हैं। कश्मीर मेें फेंके गए पिस्टल से टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जम्मू में फेंके गए हथियारों में पिस्टल और एके 47 जैसे हथियार शामिल हैं, जिनके जरिए हमले करने को कहा गया है। यह तमाम हथियार ड्रोन के जरिए फेंके गए हैं। अब यह हथियार कहां फेंके गए और यह कैसे आतंकियों तक पहुंचेंगे। यह एक जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार नाकाम की घुसपैठ
उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिन में राजोरी, जम्मू्, कुपवाड़ा, बारामुला और बांदीपोरा में 5 बार आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। इन घुसपैठ में शामिल आतंकी एलओसी के नजदीक स्थानांतरित किए शिविरों से प्रशिक्षण लेकर आए थे। हालांकि नौशेरा और श्रीनगर में 5 आतंकी ढेर भी किए गए, एक आतंकी पकड़ा गया और दरहाल में सेना पर फिदायीन हमला करने वाले 2 आतंकी ढेर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed