{"_id":"62d70d5bed2ed7793c78e46b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu264278567","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के बाद कश्मीर में रियल एस्टेट सम्मेलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के बाद कश्मीर में रियल एस्टेट सम्मेलन की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू के बाद कश्मीर में अगस्त में रियल एस्टेट सम्मेलन करवाने की तैयारी की जा रही है। अमरनाथ यात्रा के बाद ही इस सम्मेलन का करवाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए शहरी विकास विभाग की ओर से सम्मेलन की तिथि को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें कन्फेडरेशन आफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (क्रेडाई) के साथ जम्मू कश्मीर प्रशासन किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवासीय ढांचा प्रदान करने की संभावनाओं को तलाशने का काम करेगा। संभवत यह सम्मेलन श्रीनगर में करवाया जाएगा।
दिसंबर 2021 में जम्मू में हुए पहले रियल एस्टेट सम्मेलन में कई समझौते हुए थे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शहरों को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्थित प्रयासों पर जोर देते रहे हैं। जम्मू कश्मीर में ऐसे रियल एस्टेट सम्मेलनों के माध्यम से शहरों में सेवाओं में सुधार, मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण और सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके लिए क्रेडाई का सहयोग लिया जा रहा है। प्रदेश में आम आदमी के लिए बुनियादी सेवाओं में लैस किफायती, पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ आवास बनाने के लिए देश के अन्य शहरों के मॉडल के अध्ययन पर भी जोर दिया गया है। बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करके परामर्श प्रक्रिया में सहभागीदारी को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता के अनुसार रियल एस्टेट सम्मेलन की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।