फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news including Sopore Encounter in police shot down hexacopter drone

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में दो आतंकियों का खात्मा, पाकिस्तान की 'हवाई साजिश' पर पुलिस का प्रहार, पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 23 Jul 2021 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

सोपोर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फैयाज अहमद वार समेत दो आतंकवादी का सफाया किया है। उधर, जम्मू में पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने में सफलता पाई है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu kashmir news including Sopore Encounter in police shot down hexacopter drone
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फैयाज अहमद वार निवासी वारपोरा सोपोर समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं। इस साल घाटी में लश्कर-ए-तैयबा से सबसे अधिक आतंकवादी मारे गए। फैयाज अहमद पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ड्रोन के जरिए जम्मू, कश्मीर संभाग में धमाका और हथियार गिराने की साजिशें रच रहे हैं। इनके पास ड्रोन की अच्छी खासी तादात है। जम्मू से पहले कठुआ में मार गिराए ड्रोन(हेक्सा-कॉप्टर) की सिरीज इस बात की तस्दीक कर रही है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक ही श्रृंखला के कई ड्रोन इकट्ठे किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जनता को तोहफा: अब जम्मू-कश्मीर का हर घर होगा रोशन, उप-राज्यपाल की इस बात पर जरूर ध्यान दें
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 10.11 करोड़ रुपये लागत की सात विद्युत परियोजनाएं जनता को समर्पित की। मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले तीन दशकों से यूटी के बिजली क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को निर्बाध आपूर्ति प्रदान करने में मदद मिलेगी। उप-राज्यपाल द्वारा उद्घाटन की गई नई परियोजनाओं में कश्मीर के चार जिलों को लक्षित किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: राजोरी में वायरलेस सेट समेत ये वस्तुएं बरामद, संदिग्धों की तलाश में अभियान जारी
सेना ने शुक्रवार सुबह राजोरी जिले के लंबेरी गांव में एक वायरलेस सेट और एके-47 का एक कारतूस बरामद किया। सेना की 63 राष्ट्रीय राइफल्स की एक पार्टी ने विशिष्ट सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


पीडीपी ने कहा: अवैध तरीके से एक के बाद एक कानून थोपने का सिलसिला जारी
पांच अगस्त 2019 के बाद से ही एक के बाद एक कानून अवैध तरीके से थोपने का सिलसिला जारी है। इन कानूनों से फायदे या नुकसान अभी व्यक्तिगत या सामुदायिक फायदों पर तो चर्चा की जा सकती है, लेकिन असल मुद्दा यह है कि ऐसे कानून कौन ला रहा है और क्यों ला रहा है। इसी पर पीडीपी को ऐतराज भी है और पार्टी सवाल भी उठाती रहेगी। यह बात पीडीपी के प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed