फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP has objected to new amendment in domicile rules

पीडीपी ने कहा: अवैध तरीके से एक के बाद एक कानून थोपने का सिलसिला जारी

Fri, 23 Jul 2021 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 04:17 PM IST
सार

डोमिसाइल नियमों में नए संशोधन पर पीडीपी ने कड़ा ऐतराज जताया है।

विज्ञापन
PDP has objected to new amendment in domicile rules
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

पांच अगस्त 2019 के बाद से ही एक के बाद एक कानून अवैध तरीके से थोपने का सिलसिला जारी है। इन कानूनों से फायदे या नुकसान अभी व्यक्तिगत या सामुदायिक फायदों पर तो चर्चा की जा सकती है, लेकिन असल मुद्दा यह है कि ऐसे कानून कौन ला रहा है और क्यों ला रहा है। इसी पर पीडीपी को ऐतराज भी है और पार्टी सवाल भी उठाती रहेगी। यह बात पीडीपी के प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने कही।

विज्ञापन


वहीं, इकजुट जम्मू के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा ने डोमिसाल नियमों में नए संशोधन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की आधी आबादी के साथ इंसाफ हुआ है। इस मामले में सरकार देर से जागी, लेकिन दुरुस्त कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि अनुच्छेद 370 व 35ए के रहते जम्मू-कश्मीर में सत्ता में रहे कश्मीरियों की मानसिकता का प्रभाव रहा और इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ा। हालांकि, एडवोकेट अंकुर शर्मा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पांच फीसदी नौकरी सरकारी क्षेत्र में हैं और 95 फीसदी नौकरियां निजी क्षेत्र में हैं। ऐसे में सरकार को निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन


महिलाओं को सभी अधिकार मिलें : राणा
नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विधानसभा फ्लोर में बहस के दौरान 35-ए में संशोधन लाकर स्टेट सब्जेक्ट कानून के तहत महिलाओं को पुरुषों की समान सभी अधिकार देने की मांग की थी। जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को सभी अधिकार दिए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed