{"_id":"60fa8b708ebc3e5882536d7b","slug":"army-recovered-wireless-set-ak-47-round-recovered-in-rajouri-jammu-kahsmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजोरी में वायरलेस सेट समेत ये वस्तुएं बरामद, संदिग्धों की तलाश में अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजोरी में वायरलेस सेट समेत ये वस्तुएं बरामद, संदिग्धों की तलाश में अभियान जारी
Fri, 23 Jul 2021 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी/जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:57 PM IST
सार
राजोरी में एक स्थान से वायरलेस सेट समेत कई वस्तुएं बरामद हुई हैं। साथ ही इलाके में संदिग्ध देखे जाने की भी सूचना है। सुरक्षाबलों की ओर से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बरामद वायरलेस सेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना ने शुक्रवार सुबह राजोरी जिले के लंबेरी गांव में एक वायरलेस सेट और एके-47 का एक कारतूस बरामद किया। सेना की 63 राष्ट्रीय राइफल्स की एक पार्टी ने विशिष्ट सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान टीम ने एक वायरलेस सेट, एके-47 राइफल का कारतूस, एक चार्जर और एक रेडियो सेट बरामद किया। एसडीपीओ नौशेरा जाकिर शाहीन मिर्जा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद सामान को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। उधर, राजोरी में संदिग्ध देखे जाने की भी सूचना है। जिसके आधार पर सुरक्षाबल कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खूंखार आतंकी फैयाज अहमद ढेर: 22 दिन, नौ मुठभेड़ और 22 आतंकियों का सफाया, पढ़ें देश के दुश्मनों के खात्मे की कहानी
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
विज्ञापन