फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल

Fri, 23 Jul 2021 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
police shot down hexacopter drone carrying payload of 5 kg IED material in Akhnoor area of Jammu
जम्मू में पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ड्रोन के जरिए जम्मू, कश्मीर संभाग में धमाका और हथियार गिराने की साजिशें रच रहे हैं। इनके पास ड्रोन की अच्छी खासी तादात है। जम्मू से पहले कठुआ में मार गिराए ड्रोन(हेक्सा-कॉप्टर) की सिरीज इस बात की तस्दीक कर रही है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक ही श्रृंखला के कई ड्रोन इकट्ठे किए हैं।

पिछले डेढ़ साल में ड्रोन के जरिए भेजे गईं 16 एके-47 राइफल, तीन एम-4 राइफल, 34 पिस्टल, 15 ग्रेनेड और 18 आईईडी बरामद हुई हैं। एक दो ड्रोन ऐसे थे जिनके जरिए पैसा भेजा गया, जिससे 4 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ड्रोन के जरिए जम्मू और कश्मीर संभाग में धमाका और हथियार गिराने की साजिशें रच रहे हैं। यह बात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू क्षेत्र मुकेश सिंह ने कही है। सिंह ने कहा कि पुलिस को एक विशिष्ट इनपुट मिला था कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अखनूर के पास एक ड्रोन के माध्यम से एक पेलोड गिराने की योजना बना रहा है।
 
police shot down hexacopter drone carrying payload of 5 kg IED material in Akhnoor area of Jammu
जम्मू में पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

सिंह ने कहा रात करीब 1 बजे पुलिस ने ड्रोन(हेक्सा-कॉप्टर) को मार गिराया। उन्होंने कहा कि पैक्ड आईईडी को गिराने के बाद किसी के द्वारा उठाया जाना था। हमने संदिग्ध का इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आया। यह आईईडी किसी स्थान पर प्लांट की जानी थी। जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया है। इसे चीन और ताइवान के पुर्जों से बनाया गया है।
 
police shot down hexacopter drone carrying payload of 5 kg IED material in Akhnoor area of Jammu
जम्मू में पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के पास एटी ड्रोन सिस्टम लगाया गया है। साथ ही 15 अगस्त पर किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police shot down hexacopter drone carrying payload of 5 kg IED material in Akhnoor area of Jammu
जम्मू में पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

यह पूछे जाने पर कि क्या ड्रोन की आज की बरामदगी और हाल ही में जम्मू वायु सेना स्टेशन पर हमले के बीच कोई संबंध है, सिंह ने कहा कि आज के ड्रोन में बरामद धागे वही थे। आगे की जांच जारी है। ऐसा लगता है कि जैश-ए-मोहम्मद ने एक ही श्रृंखला के कई ड्रोन इकट्ठे किए हैं। पूर्व में कठुआ में बरामद किए गए एक ड्रोन और आज के ड्रोन के सीरियल नंबर में सिर्फ एक अंक का अंतर है।

विज्ञापन
police shot down hexacopter drone carrying payload of 5 kg IED material in Akhnoor area of Jammu
जम्मू में पुलिस ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जम्मू के कनाचक सेक्टर में पुलिस ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन से पांच किलो आईईडी भी बरामद हुई है। ड्रोन को भारतीय सीमा के आठ किलोमीटर अंदर मार गिराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed