फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news including army Chopper crash in Kathua bandipora encounter and mehbooba mufti statement

जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त, मुठभेड़ में मारा गया बाबर अली

Tue, 03 Aug 2021 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 05:11 PM IST
सार

कठुआ जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बसोहली के पुरथू के नजदीक भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हो गया। अभी तक पायलट और सह-पायलट का कोई पता नहीं चला है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उधर, कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बांदीपोरा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी बाबर अली मारा गया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu kashmir news including army Chopper crash in Kathua bandipora encounter and mehbooba mufti statement
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ है। बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान दो हेलमेट, दो बैग, एक जूता और चॉपर के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं। पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का बाबर ढेर
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चंदाजी इलाके में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी बाबर अली मारा गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकी 24 जुलाई को शोकबाबा जंगल में मारे गए आतंकियों के समूह का हिस्सा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, घाटी में यह होगा सबसे ऊंचा तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के प्रयासों से गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कश्मीर में यह तिरंगा सबसे ऊंचा होगा। वहीं रियासी जिले में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 15 अगस्त को दो सौ स्थानों पर तिरंगा फहराएगी। कश्मीर में लगभग एक हजार स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के 50 साल, सियाचिन पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल
दिसंबर, 1971 में पाकिस्तानी सेना पर भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक और ऐतिहासिक जीत की स्मृति में दिल्ली से रवाना हुई स्वर्णिम विजय मशाल सियाचिन पहुंची है। इसकी जानकारी सैन्य प्रवक्ता ने दी है। 1971 के युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


सरकार पर महबूबा का आरोप: आतंकियों संग पकड़े गए दविंदर सिंह को छूट, निर्दोष कश्मीरी जेलों में सड़ रहे
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आतंकियों को अपनी गाड़ी में ले जाने के आरोप में पकड़े गए जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह को जांच से छूट दी गई, जबकि निर्दोष कश्मीरी आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत सालों तक जेलों में सड़ते रहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed