फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti said Innocent Kashmiris arrested under anti terror laws rot in jails for years But GOI doesnt want an enquiry against davinder singh caught red handed with terrorists

सरकार पर महबूबा का आरोप: आतंकियों संग पकड़े गए दविंदर सिंह को छूट, निर्दोष कश्मीरी जेलों में सड़ रहे

Tue, 03 Aug 2021 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 11:22 AM IST
सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
mehbooba mufti said Innocent Kashmiris arrested under anti terror laws rot in jails for years But GOI doesnt want an enquiry against davinder singh caught red handed with terrorists
महबूबा मुफ्ती, फाइल फोटो

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आतंकियों को अपनी गाड़ी में ले जाने के आरोप में पकड़े गए जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह को जांच से छूट दी गई, जबकि निर्दोष कश्मीरी आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत सालों तक जेलों में सड़ते रहते हैं। 

विज्ञापन


सरकार पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाते हुए महबूबा ने कहा कि कश्मीरियों को निर्दोष साबित होने तक दोषी माना जाता है। महबूबा की टिप्पणी 20 मई के एक सरकारी आदेश की एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आई है, जिसमें पुलिस डीएसपी दविंदर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। आधिकारिक आदेश के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद-311 के तहत सिंह को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट में लिखा कि आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत गिरफ्तार किए गए निर्दोष कश्मीरी सालों से जेलों में सड़ रहे हैं। उनके लिए मुकदमा ही सजा बन जाता है। लेकिन भारत सरकार आतंकवादियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गए एक पुलिस वाले के खिलाफ जांच नहीं चाहती है। क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि उसने कुछ घटनाओं को अंजाम देने के लिए व्यवस्था के साथ मिलीभगत की। एक अन्य ट्वीट में महबूबा ने लिखा 'सरकारी नौकरी के लिए या यहां तक कि पासपोर्ट के लिए, वे(कश्मीर के लोग) सबसे खराब तरह की जांच के अधीन हैं। लेकिन जब एक पुलिसकर्मी के बारे में जाना जाता है कि उसने आतंकवादियों की मदद की है तो उसके खिलाफ जांच भी नहीं की जाती। यह दोहरा मापदंड और गंदा खेल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed