फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chopper crash in Kathua near Purthu Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में चॉपर क्रैश होकर रंजीत सागर झील में गिरा, पायलट और सह-पायलट की तलाश जारी

Tue, 03 Aug 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 11:36 AM IST
सार

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक चॉपर क्रैश हुआ है। चॉपर के पायलट और सह-पायलट का अभी कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Chopper crash in Kathua near Purthu Jammu and Kashmir
कठुआ में सेना का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ है। बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान दो हेलमेट, दो बैग, एक जूता और चॉपर के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं। पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन


रंजीत सागर झील इलाके में सेना की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाता है। इस इलाके से पंजाब और हिमाचल की सीमाएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन जहां चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह क्षेत्र कठुआ जिले में आता है।
विज्ञापन


बता दें कि मामून कैंट, 254 सेना विमानन स्क्वाड्रन, से चॉपर ने उड़ान भरी थी। जोकि रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है। लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तलाशी एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ रमेश कोटवाल ने कहा कि हेलिकॉप्टर का कुछ सामान झील से बरामद हुआ है। विशेष बल और गोताखोर बचाव अभियान चला रहे हैं। जिसके पूरा होने पर ही बताया जा सकेगा आखिर कैसे ये हादसा हुआ है। यह तकनीकी मामला है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जहां हादसा हुआ, उस स्थान पर पानी की गहराई काफी अधिक है। सेना की टीम भी बचाव अभियान चला रही है, सेना को इस स्थान के बारे में विशेष जानकारी है क्योंकि सेना इस इलाके में प्रशिक्षण देती है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।


इससे पहले जनवरी महीने में लखनपुर में सेना का सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। रुटीन पैट्रोलिंग पर निकले हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। जोकि लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था।
 

यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed