फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,crime in jammu three arrest

वाहन चोरी में तीन गिरफ्तार, आठ बाइकें और एक कार बरामद

विज्ञापन
jammu kashmir news,crime in jammu three arrest
जम्मू। वाहन चोरी के मामलों में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के आठ मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनकी पहचान मकसूद चौधरी निवासी खानपुर, बशीर और अब्दुल रशीद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वाहन चोरी के मामलों में कई शिकायतें नगरोटा पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को दबोच लिया। पूछताछ में इनसे और भी खुलासे होने की संभावना है। चोरी की और बाइकें बरामद हो सकती हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने खानपुर के रहने वाले मकसूद चौधरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के सात मोटरसाइकिल बरामद किए गए। इनमें एक सप्लेंडर, तीन पैशन प्रो, एक टीवीएस स्टार सिटी और एक सुपर सप्लेंडर शामिल हैं। आरोपी ने अलग अलग क्षेत्रों में यह मोटरसाइकिल चोरी किए हुए थे। पुलिस ने बशीर नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की गई कार बरामद हुई है। इसके अलावा अब्दुल रशीद से भी मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed