फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Kashmir Of Road Club Kabal becomes the first civilian club to cross the street

चुनौतीपूर्ण अभियान और उपलब्धि: कश्मीर ऑफ रोड क्लब बना काबल गली को पार करने वाला पहला सिविलियन क्लब

Sun, 15 Aug 2021 10:25 AM IST
करिश्मा चिब अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू-कश्मीर
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू-कश्मीर Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 15 Aug 2021 10:25 AM IST
सार

क्लब की 22 गाड़ियों में सवार 60 लोग 13671 फुट की ऊंचाई को पार कर द्रास तक पहुंचे। उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना ने किया था, ‘जश्न ए आजादी’ जीत रैली का आयोजन।
 

विज्ञापन
jammu and kashmir Kashmir Of Road Club Kabal becomes the first civilian club to cross the street
कश्मीर ऑफ रोड क्लब काबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर ऑफ रोड क्लब काबल गली को पार करने वाला पहला सिविलियन क्लब बन गया। सेना की अनुमति के बाद क्लब की 22 गाड़ियों में सवार 60 सदस्य 13671 फीट की ऊंचाई पर स्थित काबल गली को पार करते हुए द्रास तक पहुंचे। सेना की चिनार कोर ने ‘जश्न ए आजादी’ जीत रैली नाम से इस अभियान का आयोजन किया था, जिसे राजदान दर्रे से कारगिल जिले के द्रास सेक्टर तक के लिए फ्लैग ऑफ  किया गया।

विज्ञापन


कश्मीर ऑफ रोड क्लब के संस्थापक अली साजिद ने कहा, आखिरकार हमने कर दिखाया। हम पिछले तीन वर्षों से इस विशेष अभियान पर काम कर रहे थे। जितनी उम्मीद थी, उससे कहीं बेहतर हुआ। हमारी पूरी टीम इस पूरे सर्किट को पूरा करने वाली पहली सिविलियन कॉन्वॉय बन गई है। कुल मिलाकर हमारे पास 22 वाहन 4 बाई 4 और 60 प्रतिभागी थे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इनमें सबसे छोटा सदस्य 2 साल का था जोकि अपने माता-पिता के साथ शामिल हुआ। 
विज्ञापन


इस अनूठे अभियान को सेना ने कश्मीर ऑफ रोड के समूह के सदस्यों के लिए सुगम बनाया है। उनके द्वारा सीमांत जिले बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में एलओसी से सटी तुलेल घाटी से आगे बढ़ने के लिए विशेष अनुमति दी गई और इस दौरान उन्हें पूरा सपोर्ट दिया गया। इस अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने गुरेज घाटी के दिलकश नजारों का लुत्फ  उठाया। इस दौरान कई जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। इतना ही नहीं इस दौरान प्रतिभागियों ने वहां के गांवों और बस्तियों का भी अनुभव किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साजिद ने कहा- यह पूरा अभियान खासा चुनौतीपूर्ण और अन्य अभियानों से बहुत ही अलग था

jammu and kashmir Kashmir Of Road Club Kabal becomes the first civilian club to cross the street
कश्मीर ऑफ रोड क्लब काबल - फोटो : अमर उजाला

साजिद ने कहा, यह पूरा अभियान खासा चुनौतीपूर्ण और अन्य अभियानों से बहुत ही अलग था। तुलेल घाटी से काबल गली की ओर जाने वाला पूरा रास्ता बजरी वाला था। सड़क बहुत ही संकरी, खड़ी और फिसलन भरी थी। यही कारण है कि यह वर्ष के अधिकांश समय भूस्खलन और खराब मौसम के कारण निरंतर बंद रहता है। एक प्रतिभागी सुलतान शाह ने कहा कि यह एक ऐसा अभियान था जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते।

यह केवल सेना की सहायता से कश्मीर ऑफ. रोड क्लब द्वारा संभव बनाया गया। अभी तक का सबसे लम्बा ऑफ. रोड अनुभव रहा, जिसमें हमने करीब 150 किलोमीटर का सफर तय किया। सुल्तान ने कहा कि इस दौरान कई कठिनाइयां भी आईं। एक बार तो उनकी गाड़ी का एक टायर हवा में झूलने लगा, लेकिन राहत की बात यह रही कि सही सलामत सभी प्रतिभागियों ने यह चुनौतीपूर्ण अभियान पूरा किया।

क्लब की पीआर डायरेक्टर फरहा जैदी ने कहा, वह बहुत रोमांचित हैं। हमारी पूरी टीम पर भरोसा दिखाने और इस सर्किट से गुजरने की अनुमति देने के लिए सेना का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान हमारी सभी संभावित जरूरतों को पूरा किया। सर्किट बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमने पूरा किया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में बिजली ढांचा हो रहा मजबूत, योजनाओं के काम पर ली प्रमुख सचिव ने जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed