{"_id":"6118991d8ebc3ee07d2efa3e","slug":"jammu-and-kashmir-power-infrastructure-is-getting-stronger-in-the-state-the-principal-secretary-took-information-on-the-work-of-the-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में बिजली ढांचा हो रहा मजबूत, योजनाओं के काम पर ली प्रमुख सचिव ने जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में बिजली ढांचा हो रहा मजबूत, योजनाओं के काम पर ली प्रमुख सचिव ने जानकारी
Sun, 15 Aug 2021 10:03 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 15 Aug 2021 10:03 AM IST
सार
बिजली क्षेत्र के संबर्धन को पीडीडी के आईटी और संचार प्रभागों को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली ढांचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बिजली ढांचे को मजबूत करने को कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह बात बिजली कॉरपोरेशन के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने योजनाओं के काम पर हुई समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र के संबर्धन को पीडीडी के आईटी और संचार प्रभागों को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, पीडीडी में सूचना प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन से संबंधित अन्य मुद्दे, आरएपीडीआरपी-ए, टीपीआईईए-आईटी सत्यापन, स्काडा, डीएमएस परियोजना, आरटी-डीएएस, आईटी-चरण- द्वितीय, स्मार्ट मीटरिंग, ग्राहक देखभाल सेवा के तहत चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर हुए काम पर जानकारी ली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Independence Day Live: लद्दाख में पैंगोंग तट से लेकर जम्मू-कश्मीर तक स्वतंत्रता दिवस का जोश, भारत माता के जयकारों की गूंज
विज्ञापन
आरएपीडीआरपी-ए, नेटवर्क, सुरक्षा उन्नयन और पीडीडी के एएमसी कार्यों जैसी परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में बताया गया कि डीसी और डीआरसी में सीईआरटी-इन अनुपालनों को पूरा करने के लिए नेटवर्क और सुरक्षा उपकरणों को अपग्रेड किया गया है।