फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में तय माने जा रहे विधानसभा चुनाव, विपक्ष ने भी कसी कमर

Fri, 21 Jun 2024 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 02:50 PM IST
सार

श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्द विधानसभा चुनाव करवाने की घोषणा से अब जम्मू कश्मीर में चुनाव होना तय माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir assembly election : After pm modi vist assembly elections considered certain
पीएम मोदी श्रीनगर में - फोटो : एजेंसी

श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्द विधानसभा चुनाव करवाने की घोषणा से अब जम्मू कश्मीर में चुनाव होना तय माने जा रहे हैं। इस घोषणा से लोकसभा चुनाव के ठीक बाद से केंद्र शासित प्रदेश में शुरू हुई आतंकी घटनाओं को करारा जवाब देते हुए दुनिया को प्रदेश से शांति का संदेश भी दिया गया है।



गत 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के ठीक पहले आतंकियों ने शिवखोड़ी में आतंकियों ने तीर्थ यात्रियों की बस को निशाना बनाते हुए नौ की जान ले ली थी और 33 से अधिक घायल हो गए थे। इसके दो दिन बाद आतंकियों ने फिर कायरना हरकत करते हुए कठुआ जिले के हीरानगर के सैडा सोहल गांव में एक घर में घुसकर लोगों को बंधक बनाने की कोशिश की थी। 

इस हमले में दो आतंकी मारे गए। जबकि एक नागरिक घायल होने के साथ सीआरपीएफ जवान बलिदान हुआ। इस बीच आतंकियों ने 18 घंटे के भीतर दो बार हमला किया, जिसमें सात सुरक्षाकर्मी घायल हुए। इसमें भद्रवाह के छत्रगल्लां में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त चौकी पर गोलीबारी में एक एसपीओ और पांच सैन्य कर्मी घायल हुए थे, जबकि अगले दिन जिले के गंदोह के भलेसा इलाके में एक तलाशी दल पर हमला किया गया था। 

jammu kashmir assembly election : After pm modi vist assembly elections considered certain
पीएम मोदी श्रीनगर में - फोटो : एजेंसी

पिछले दस साल से लंबित जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के सभी कयासों पर प्रधानमंत्री ने लगभग विराम लगा दिया है। मोदी की घोषणा के बाद सियासी हलचल बढ़ना लाजमी है। भाजपा ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि कांग्रेस 27 जून को नई दिल्ली में अहम बैठक बुलाकर चार राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेगी। 

इसमें पंजाब से कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता को जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी देने की चर्चा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में खासतौर पर उधमपुर और जम्मू सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर रही है। इसमें अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बढ़त को कायम रखा, लेकिन कई नए विधानसभा और दूसरे क्षेत्रों में उसे कांग्रेस से पीछे भी रहना पड़ा है।

jammu kashmir assembly election : After pm modi vist assembly elections considered certain
पीएम मोदी श्रीनगर में - फोटो : एजेंसी

पहले राज्य का दर्जा दें, फिर चुनाव करवाएं- कांग्रेस

विपक्ष का कहना है कि भाजपा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के दबाव में चुनाव करवा रही है, लेकिन इससे पहले उसे राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि मोदी जम्मू कश्मीर में आकर भाषणबाजी कर रहे हैं, जबकि विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही सर्वोच्च न्यायालय हस्तक्षेप कर चुका है। जम्मू कश्मीर में मौजूदा तीर्थ यात्रियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं और भाजपा यहां हालात सामान्य होने के दावे कर रही है। जगह जगह सर्च आपरेशन चलाए जा रहे हैं। लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। भाजपा को पहले राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए। इसके साथ पाक प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब देने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रही है। लेकिन भाजपा ने पिछले दस साल में जम्मू कश्मीर के लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से वंचित रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir assembly election : After pm modi vist assembly elections considered certain
श्रीनगर में पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

जम्मू कश्मीर में चुनी हुई सरकार की सख्त जरूरत-पीडीपी

पीडीपी के महासचिव अमरीक सिंह का कहना है कि हम हमेशा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहे हैं। भाजपा के दिग्गज कई बार राज्य का दर्जा देने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे जमीनी स्तर पर नहीं उतारा गया है। भाजपा को पहले राज्य का दर्जा देना चाहिए। लोगों को चुनी हुई सरकार की सख्त जरूरत है। आज जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक स्तर पर आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
jammu kashmir assembly election : After pm modi vist assembly elections considered certain
पीएम मोदी श्रीनगर में - फोटो : एजेंसी

भाजपा किसी भी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रही-भाजपा

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि भाजपा किसी भी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed