जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिजबुल के तीन आतंकवादियों पर रखा 30 लाख का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी से आतंकवाद की जड़ें पूरी तरह खत्म करने के लिए सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी क्रम में राज्य की किश्तेवाड़ पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े तीन आतंकवादियों के सिर पर तीस लाख का इनाम रखा है। इन आतंकवादियों में मोहम्मद अमीन जिस पर 15 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं रियाज अहमद और मुदस्सिर हुसैन दोनों को मिलाकर 15 लाख का इनाम रखा गया है।
Jammu and Kashmir: District Police Kishtwar have announced a cash award of Rs 30 lakhs on three terrorists belonging to Hizbul Mujahideen. Mohd Amin carries a reward of Rs 15 lakhs. Riaz Ahmed & Mudassir Hussain carry a reward of Rs 7.5 lakhs each. pic.twitter.com/0j6877LZcN
— ANI (@ANI) October 28, 2019विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उक्त आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। बता दें कि ये तीनों आतंकवादी पूर्व में हुए कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहे हैं। तीनों हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते हैं।