फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmi news

Jammu News: होटल व्यवसायियों को केस दर्ज कर किया जा रहा तंग

विज्ञापन
jammu kashmi news
नई दिल्ली में पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के साथ केंद्रीय रेल और पर्यटन मंत्री से मुलाका
जम्मू। पर्यटन स्थल पटनीटॉप में होटल व्यवसायियों के खिलाफ सीबीआई मामले दर्ज करके उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने का मामला पीएमओ मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह के समक्ष पहुंचा है। मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंत्री के सामने जम्मू संभाग के व्यापार, उद्योग, पर्यटन क्षेत्र सहित अन्य ज्वलंत मुद्दे भी उठाए गए। नई दिल्ली में मंत्री से मुलाकात में चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के शिष्टमंडल से अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि पटनीटॉप में होटल व्यवसायियों के खिलाफ झूठे सीबीआई मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इन्हें जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के हथियार और गोला-बारूद डीलरों की समस्याओं से अवगत कराया। इसमें सभी लाइसेंसों को फॉर्म 8 में परिवर्तित करने के संबंध में बातचीत पूरी होने तक सभी परिचालनों को प्रभावी रूप से रोकना शामिल है। अधिकारी अब उनके परिसरों को सील कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। मंत्री से इस मुद्दे को केंद्रीय गृह सचिव के समक्ष उठाने को कहा। चैंबर ने राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ रेल, सूचना प्रसारण एवं पर्यटन मंत्री से भी मुलाकात की। जम्मू को रेलवे डिवीजन के रूप में विकसित करने की लंबित मांग को स्वीकार करने के लिए आभार जताया। कहा इससे न केवल ट्रेनों का संचालन सुचारू होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इस परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि के साथ एक व्यापक योजना बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed