{"_id":"680d4531c28112125103e5c2","slug":"jammu-health-camp-jammu-news-c-10-lko1027-599001-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 138 पेंशनर्स को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 138 पेंशनर्स को मिला उपचार
विज्ञापन
निशुल्क जांच शिविर में आए हुए पंशनर के आंखों की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ। स्त्रोत सोसायटी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संवेदना सोसायटी की तरफ से ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र विज्ञान विभाग जीएमसी का पूरा सहयोग मिला। शिविर में कुल 138 पेंशनर्स ने आंखों की जांच कराकर परामर्श लिया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने आए हुए पेंशनर्स के आंखों की जांच की। जिसमें एनसीटी, एआर चेकअप, दृष्टि जांच अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से की गई। इसमें आए हुए पेंशनर्स को जांच के बाद दवाएं भी दी गईं।
शिविर में अखिल भारतीय पीएनबी बैंक पेंशनर एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष बलबीर सिंह चिब ने कहा कि सोसायटी की तरफ से यह बेहतरीन पहल की जा रही है। जिसका लाभ सभी पेंशनर्स को मिलेगा। शिविर में बोलते हुए सोसायटी के केशव चोपड़ा ने कहा कि यह शिविर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को समर्पित है।
विज्ञापन
शिविर में मुख्य रूप से डा. रिया गुप्ता, डा. भाव्या जाद, डा. निहारिका, सचिव सीएल भट्ट, अनिल कुमार व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।